ताज़ा खबरें

दिल्ली: पूर्व मंत्री और AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस में हुए शामिल

दिल्ली: पूर्व मंत्री और AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने पार्टी को दिया बड़ा झटका, कांग्रेस में हुए शामिल

 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को आज यानी शुक्रवार को जोरदार झटका लगा है। राजधानी की सीमापुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने झाड़ू का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा मौजूद रहे। वेणुगोपाल ने कहा कि गर्व का क्षण है कि देश की राजनीति के अहम चेहरे अम्बेडकरवादी नेता राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर पार्टी से अपना इस्तीफा पत्र शेयर कर लिखा कि “सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ ! जय भीम !”

बता दें कि अक्टूबर, 2022 में हिंदू देवी-देवताओं पर दिए बयान को लेकर विवादों में घिरने के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा था कि विजयदशमी के दिन बौद्ध धर्म दीक्षा समारोह का आयोजन हुआ था। उस दिन देशभर में हजारों जगह पर यह आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर 1956 को बाबा साहेब ने जातिगत छुआ-छूत के खिलाफ 22 प्रतिज्ञाओं के साथ बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी। हर साल लोग बौद्ध धर्म की दीक्षा लेते वक्त इन प्रतिज्ञाओं को दोहराते हैं।  मोदी सरकार ने डॉक्टर अम्बेडकर लाइफ एंड स्पीचेज में उसे छपवाया है। नागपुर में भी इसका शिलापट्ट लगाया गया है। इस साल भी वहां कार्यक्रम में भारत सरकार के दो मंत्री गए थे। उन्हीं प्रतिज्ञाओं को लेकर बीजेपी ने बवाल मचाया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button