ताज़ा खबरें

लखनऊ: बीमार पति के पत्नी से एम्बुलेंस कर्मियों ने की छेड़छाड़, विरोध पर बीमार पति की ऑक्सीजन निकालकर फेंका बाहर

लखनऊ: बीमार पति के पत्नी से एम्बुलेंस कर्मियों ने की छेड़छाड़, विरोध पर बीमार पति की ऑक्सीजन निकालकर फेंका बाहर

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले की एक महिला ने प्राइवेट एम्बुलेंस कर्मियों पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल की रहने वाली के साथ एंबुलेंस में छेड़खानी की गई।

महिला ने प्राइवेट एम्बुलेंस कर्मियों पर छेड़छाड़ और अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह अपने बीमार पति को लेकर लखनऊ से एम्बुलेंस से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसके साथ गलत हरकत की गई। इसमें ड्राइवर और उसका सहायक शामिल था।

महिला का आरोप है कि उसके साथ एंबुलेंस में छेड़खानी की गई। इसके साथ ही महिला ने बताया कि एंबुलेंस कर्मियों ने उसके बीमार पति की ऑक्सीजन हटाकर उसे बस्ती के पास बाहर फेंक दिया। जिसकी वजह से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। यह घटना 30 अगस्त की रात की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति हरीश की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। पति को लेकर वह बस्ती मेडिकल कॉलेज गई। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टर्स ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में सीट खाली न होने पर उसने अपने पति को इलाज के लिए इंदिरा नगर के इंपीरिया न्यूरोसाइंस मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। वहां पर चार्ज ज्यादा होने की वजह से 2 दिन के इलाज के बाद उसने रिक्वेस्ट कर पति को वहां से प्राइवेट एंबुलेंस से अपने घर सिद्धार्थनगर के गोंहताल गांव जा रही थी। लेकिन कुछ दूर चलने के बाद ही एंबुलेंस चालक उस पर आगे की सीट पर बैठने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस चेकिंग की बात कहने पर महिला एंबुलेंस की आगा वाली सीट पर बैठ गई. पीड़िता ने बताया कि रास्ते में एंबुलेंस के ड्राइवर और उसके साथी वे उसके साथ  छेड़खानी की. उसके विरोध करने और चिल्लाने की कोशिश करने पर बस्ती से कुछ दूर पहले ही इन लोगों ने उसके बीमार पति को ऑक्सीजन निकालकर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया. वे महिला का बैग, अस्पताल के कागजात व फोन भी छीन ले गए। जिसके बाद महिला के भाई ने अपने फोन से 112 पर फोन कर पुलिस से मदद मांगी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी एम्बुलेंस से बस्ती जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां कुछ घंटो के उपचार के बाद महिला के पति ने दम तोड़ दिया।

आरोप है कि पीड़ित महिला ज़ब छेड़खानी की शिकायत करने बस्ती जिले के छावनी थाने पहुंची तो वहां से उसे लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया. जिसके बाद पीड़िता ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में  मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता ने एम्बुलेंस कर्मियों पर एक्शन की मांग की है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button