ताज़ा खबरें

गुरुग्राम में हुई मूसलाधार बारिश, जलमग्न हुए कई इलाके, सड़कों पर लगा लंबा जाम

गुरुग्राम में हुई मूसलाधार बारिश, जलमग्न हुए कई इलाके, सड़कों पर लगा लंबा जाम

 

दिल्ली-एनसीआर से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को मूसलाधार वर्षा हुई। इसके चलते बारिश के कारण शहर कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश के कारण बस स्टैंड रोड, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, शीतला माता रोड, ओल्ड दिल्ली रोड , खांडसा रोड, बसई रोड आदि एरिया में हेवी ट्रैफिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर तीन बजे तक शहर में 34.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

शहर में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ वर्षा हुई। वर्षा के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगभग ट्रैफिक जाम लग गया। शहर के साथ-साथ मानेसर क्षेत्र में भी तेज वर्षा हुई। वर्षा होने से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 4 सितंबर को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा IMD का अनुमान है कि 4 और 5 सितंबर को दिल्ली-NCR में खूब बारिश होगी। उसके बाद 6 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी देखने को मिल सकती है। IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button