कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 39 रुपए बढ़े दाम, आज लागू होंगी नई कीमतें

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, दिल्ली में 39 रुपए बढ़े दाम, आज लागू होंगी नई कीमतें
तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में दिल्ली में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर यानि आज से लागू होगी। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत आज से 1,691.50 रुपए होगी।
तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में दिल्ली में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर यानि आज से लागू होगी। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में… pic.twitter.com/uj6ulNmdCl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 31, 2024
देश के प्रमुख शहरों में यह हुई कीमतें
- दिल्ली में 1,691.50 रुपए हो गयी
- मुंबई में 1605 रुपये से बढ़कर 1644 रुपये हो गई.
- कोलकाता में 1764.50 रुपये से बढ़ाकर 1802.50 रुपये हो गई.
- चेन्नई में 1817 रुपये से बढ़कर 1855 हो गए.
इंडियन ऑयल कंपनी की वेबसाइट पर जारी की गई कीमतों के अनुसार यब बढ़ोतरी आज से लागू हो गई है। बता दें कि पिछले महीने कीमतों में 8.50 रुपये की वृद्धि की गई थी। इससे पहले एक जुलाई को व्यवसायों और वाणिज्यिक उद्यमों को राहत देने के लिए, तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में कमी की घोषणा की थी। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 30 रुपये की कटौती की गई। परिणामस्वरूप, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की नई खुदरा बिक्री कीमत 1646 रुपये हो गई थी। एक जून को दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 69.50 रुपये कम कर दी गई, जिससे खुदरा बिक्री मूल्य 1676 रुपये हो गया था। उससे पहले एक मई 2024 को प्रति सिलेंडर 19 रुपये की कटौती की गई थी।






what is the best testosterone steroid
References:
https://gitlab.ui.ac.id/isidropoupinel