लद्दाख में पांच नए जिले बनने का हुआ ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा

लद्दाख में पांच नए जिले बनने का हुआ ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार नए बदलाव करने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार अब लद्दाख में पांच नए जिले बनाएगी। नए जिलों में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के अनुसरण में विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत गृह मंत्रालय ने केंद्र शासित प्रदेश में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है। नए जिलों में जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं। शाह ने लिखा, हर कोने में शासन को मजबूत करके लोगों को मिलने वाले लाभों को उनके दरवाजे तक ले जाएंगे। मोदी सरकार लद्दाख के लोगों के लिए प्रचुर अवसर पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
In pursuit of PM Shri @narendramodi Ji’s vision to build a developed and prosperous Ladakh, the MHA has decided to create five new districts in the union territory. The new districts, namely Zanskar, Drass, Sham, Nubra and Changthang, will take the benefits meant for the people…
— Amit Shah (@AmitShah) August 26, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने नए जिलों के गठन की सराहना करते हुए इसे बेहतर शासन और समृद्धि की दिशा में एक कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन जिलों पर अब अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे सेवाओं और अवसरों को लोगों के और करीब लाया जा सकेगा। प्रधानमंत्री ने इस घोषणा पर लद्दाख के लोगों को बधाई दी।
बता दें कि भारत सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 270 की ताकतों को खत्म कर दिया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे दिया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग राज्य बना दिया गया था। इसके साथ ही राज्य में संसद के कई कानून लागू हो गए। ऐसे में जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश रहेगा।





