NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: साल 2023 में तमिलनाडु में हुए विवाद के वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर भ्रामक सांप्रदायिक रंग देकर किया वायरल

फैक्ट चेक: साल 2023 में तमिलनाडु में हुए विवाद के वीडियो को हालिया दिनों में शेयर कर भ्रामक सांप्रदायिक रंग देकर किया वायरल

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में कुछ लोगों की भीड़ एक युवको बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है, इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि तमिल नाडु में एक समुदाय विशेष के युवक ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसके बाद वहाँ के लोगों ने उस युवक की पिटाई कर दी।  

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा, “तमिलनाडु के एक इस्लामी आतंकवादि उर्फ मोहम्द ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसे तेलंगाना के एक पुलिस स्टेशन में प्रवेश करते हुए पाया गया। हिंदुओं ने उसे पुलिस स्टेशन से बाहर खींच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। मारने वालो की पहचान की जाए और उन्हें उचित सम्मान दिया जाए।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही यह भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के साथ शेयर हो रहे कैप्शन की जानकारी के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में thenewsminute.com नामक वेबसाइट पर एक लेख मिला। जिसे फरवरी 02, 2023 की अपलोड किया गया था।

लेख के मुताबिक साल 2023 के दौरान तेलंगाना के विकाराबाद जिले के यालाल में मंगलवार, 31 जनवरी को एक भीड़ ने 26 वर्षीय दलित व्यक्ति को बेरहमी से पीटा। लेख में बताया गया है कि पीड़ित, मेटली नरेश, यालाल मंडल के देवनूर गांव का निवासी था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेख में बताया गया है कि यह घटना देवनूर गांव के दलितों द्वारा गांव के बीच में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने के फैसले के कारण हुई। दक्षिणपंथी समूह हिंदू वाहिनी इस फैसले से नाराज था और वह पास में ही छत्रपति शिवाजी की मूर्ति स्थापित करने की योजना बना रहा था।

उपरोक्त प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो के संबंध में एक और लेख न्यूज़नाइन की वेबसाइट पर मिला, जिसे फरवरी 02, 2023 को छापा गया था। यहाँ पुष्टि करते हुए बताया गया था कि वायरल वीडियो में मार खाने वाला व्यक्ति 26 वर्षीय एक दलित युवक है। कुलनिर्मुलना पोराटा समिति (जाति उन्मूलन संगठन) के कार्यकर्ताओं के हवाले यहाँ बताया गया है कि वीएचपी के लोगों ने देवनूर गांव के बीच में डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने की योजना के चलते उस दलित व्यक्ति को पीटा था।

उपरोक्त प्राप्त तथ्यों के माध्यम से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं इसके साथ ही यह वीडियो तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक दलित युवक की पिटाई का वीडियो है। यह युवक तमिलनाडु का नहीं, बल्कि तेलंगाना के विकराबाद जिले के देवनूर गांव का रहने वाला है। जिसे वायरल वीडियो के साथ शेयर किया गए भ्रामक कैप्शन में मुस्लिम बताया जा रहा है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button