पीएम मोदी से गले मिले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की, सामने थी युद्ध से तबाह यूक्रेन की तस्वीर

यूक्रेन: दो दिन की पोलैंड यात्रा के बाद आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन पहुंचें जहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की कीव में ‘मार्टिरोलॉजिस्ट’ प्रदर्शनी में शहीद प्रदर्शनी में शामिल हुए. पीएम मोदी जेलेंस्की से हाथ मिलाने के बाद गले मिलते दिख रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की कीव में ‘मार्टिरोलॉजिस्ट’ प्रदर्शनी में शहीद प्रदर्शनी में शामिल हुए।#NarendraModi pic.twitter.com/mq8ax64MYZ
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 23, 2024
पोलैंड की सफल यात्रा के बाद ट्रेन से सफर करके पीएम मोदी आज यूक्रेन पहुंचे. रूस संग जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी यूक्रेन में 7 घंटे बिताएंगे. इस दौरान वह न केवल जंग को खत्म करने की कवायद करेंगे, बल्कि भारत का हित भी साधेंगे. कीव में उनका जोरदार स्वागत हुआ.
यूक्रेन के कीव में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को उम्मीद देते हैं. हम सभी उनके द्वारा मानवता को दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें.”
यूक्रेन के कीव में प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “कीव में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बापू के आदर्श सार्वभौमिक हैं और लाखों लोगों को उम्मीद देते हैं। हम सभी उनके द्वारा मानवता को दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करें।” pic.twitter.com/u3A1ZDIcQ4
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 23, 2024





