रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे वाशिंगटन, अमेरिकी समकक्ष के साथ बातचीत के लिए तैयार

अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के निमंत्रण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को वाशिंगटन पहुंचे. राजनाथ 23 से 26 अगस्त, 2024 तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वाशिंगटन डीसी पहुंचे। वे संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
(सोर्स: RMO/X) pic.twitter.com/usLw2wPrue
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 22, 2024
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब कई उच्च स्तरीय रक्षा सौदे होने वाले हैं और साथ ही प्रधानमंत्री की रूस यात्रा और पन्नुन प्रकरण जैसे मुद्दों पर टकराव भी है. इसके साथ ही जीई इंजन के तकनीकी ट्रांसफर का मसला साफ नहीं होने के कारण भारतीय वायुसेना को हल्के लड़ाकू विमान एलसीए-1 तेजस को हासिल करने में देरी का सामना करना पड़ रहा है. 23-26 अगस्त तक राजनाथ सिंह अमेरिकी रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा सहयोग से जुड़े इन मसलों पर चर्चा करेंगे. रक्षामंत्री अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन समेत कुछ अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे.
रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस यात्रा से भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनने की उम्मीद है. यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में बढ़ती गति और कई स्तरों पर रक्षा संबंधों की पृष्ठभूमि में हो रही है.





