फैक्ट चेक: ब्रिटेन के पीएम को पब से बाहर निकाले जाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: ब्रिटेन के पीएम को पब से बाहर निकाले जाने का यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर ब्रिटेन का एक वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को अंग्रेजी भाषा में एक दूसरे व्यक्ति से झड़पते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति झड़पते समय अंग्रेजी भाषा में कहता है कि ‘that man is not allowed in my pub, get out from my pub’ हिंदी अनुवाद- ‘उस व्यत्कि को मेरे पब में घुसने की अनुमति नहीं है, बाहर निकल जाओ।’ इसके बाद दो व्यक्ति पब से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह कोई और नहीं बल्कि ब्रिटेन के मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर हैं।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को एक अंग्रेज ने अपने पब से बाहर निकाल दिया।
फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “इंग्लैंड के प्रधानमंत्री को एक अंग्रेज ने अपने पब से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया .. उसका कहना था कि – तुम वोटों की खातिर मुसलमानों को यहां के मूल व्यक्तियों से ज्यादा महत्व दे रहे हो..!? और हम ईग्लैण्डवासी को जलालत करके दबा रहे हो..!!* भारत में देखिए एक पगला पप्पू खान संसद में ही हिन्दुओं को हिंसक कहता है.. और उनके पालतू चमचें मेज थपथपा कर समर्थन करते हैं..। अंतर देखिए मनुष्यों के मानसिकता में..!! किसे कहते हैं – स्वाभिमान और गुलामी मानसिकता “

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो BBC के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे अप्रैल 19, 2021 को अपलोड किया गया था। लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारमर को इंग्लैंड के बाथ में एक पब से बाहर निकाल दिया गया, क्योंकि मकान मालिक ने लॉकडाउन प्रतिबंधों को लेकर उनसे बहस की थी। पब के सह-संचालक रॉड हम्फ्रीस ने कहा कि वह सरकार के लॉकडाउन उपायों पर लेबर पार्टी की प्रतिक्रिया से नाखुश थे।
उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें Guardian news के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अप्रैल 19, 2021 को अपलोड किया गया था। यहाँ भी वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि साल 2021 के दौरान कीर स्टारमर की चुनाव प्रचार यात्रा पर थे।
लेबर पार्टी के नेता कीर स्टारमर को बाथ शहर में चुनाव यात्रा के दौरान एक पब के मालिक ने ‘मेरे पब से बाहर निकल जाओ’ कह दिया। लेबर नेता को पब के मालिक रॉड हम्फ्रीस ने रोक दिया, जिन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित करने के लिए प्रतिबंधों का समर्थन करने के लिए स्टारमर की तीखी आलोचना की।
पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान का है। बता दें यूके में 4 जुलाई 2024 को हुए चुनाव में हुए थे जिसमें लेबर पार्टी की जीत हुई और कीर स्टार्मर देश के नए प्रधानमंत्री बने। उक्त वायरल वीडियो कीर स्टारमर के प्रधानमंत्री बनने से पहले का है, जिसे हाल के दिनों में भ्रम फैलने के उद्देश्य से शेयर किया जा रहा है।






You can definitely see your skills in the article you write.
The world hopes for even more passionate writers like you who aren’t afraid to mention how
they believe. Always go after your heart.
It’s really a nice and helpful piece of info.
I’m happy that you simply shared this useful info with us.
Please stay us informed like this. Thanks for sharing.
Hey There. I found your blog using msn. This is a really well written article.
I’ll make sure to bookmark it and return to read more of your
useful info. Thanks for the post. I will certainly return.
Wow, this paragraph is fastidious, my younger sister is analyzing
these things, therefore I am going to tell her.
Hi! This is my first visit to your blog! We are a collection of
volunteers and starting a new project in a community in the same niche.
Your blog provided us useful information to work on. You have done a outstanding
job!
It’s remarkable to visit this web site and reading the
views of all mates on the topic of this paragraph, while I am also eager of getting know-how.
Thanks for sharing your info. I truly appreciate your efforts and I will
be waiting for your next write ups thanks once again.
This is very interesting, You are a very skilled blogger.
I have joined your feed and look forward to seeking more of your excellent post.
Also, I have shared your site in my social networks!