ताज़ा खबरें

यह भारत के लिए गोल्डन ऐरा है… पीएम मोदी ने लाल किले से फहराया तिरंगा

नई दिल्ली. देशभर में आज 78वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच चुके हैं. जहां वह 7:30 बजे तिरंगा झंडा फहराएंगे. 78वें स्वतंत्रा दिवस में भाग लेने के सभी मेहमान भी पहुंच चुके हैं. इससे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की.

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, “आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.”
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा, “इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है. प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है. मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.”
  • एक समय था कि लोग देश के लिए मरने के लिए प्रतिबद्ध थे. आज समय है देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता का…अगर देश के लिए मरने की प्रतिबद्धता आज़ादी दिला सकती है तो देश के लिए जीने की प्रतिबद्धता समृद्ध भारत भी बना सकती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जब लाल किले से कहा जाता है कि देश के 18,000 गांव में समय सीमा में बिजली पहुंचाएंगे, और वो काम हो जाता है तो भरोसा मजबूत हो जाता है. विश्व में सबसे तेज़ गति से करोड़ों लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का काम हमारे देश में हुआ. कभी आतंकवादी हमारे देश में आकर हमें मारकर चले जाते थे, जब देश की सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है, जब देश की सेना एयर स्ट्राइक करती है तो देश के नौजवानों का सीना गर्व से भर जाता है.
  • बैंकिंग क्षेत्र में जो रिफॉर्म हुआ…आप सोचिए बैंकिंग सेक्टर का पहले क्या हाल था, ना विकास होता था, ना विस्तार होता था, ना विश्वास बढ़ता था…हमने बैंकिंग सेक्टर में अनेक रिफॉर्म किए. आज विश्व के सबसे मजबूत बैंकों में हमारे बैंकों ने अपना स्थान बनाया. जब बैंकिंग मजबूत होती है तो अर्थव्यवस्था की ताकत भी बढ़ती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मैंने सपना देखा है कि 2047 विकसित भारत के सपने में सामान्य मानवीय की जिंदगी में सरकार की दखल कम हो. जहां सरकार की जरूरत हो वहां अभाव न हो और सरकार का बिना कारण प्रभाव भी न हो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • वो दिन दूर नहीं है जब भारत इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग का हब होगा…विश्व के बहुत सारे उद्योगपति भारत में निवेश करना चाहते हैं. मैं राज्य सरकारों से आग्रह करता हूं कि आप निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीति निर्धारित करें, कानून-व्यवस्था के संबंध में उन्हें आश्वासन दीजिए. राज्यों के बीच निवेशकों को अपनी तरफ खींचने के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • हमें गंभीरता से सोचना होगा. हमारी माताओं, बहनों, बेटियों के प्रति जो अत्याचार हो रहे हैं उसके प्रति जन सामान्य का आक्रोश है. इसे देश को, समाज को, हमारी राज्य सरकारों को गंभीरता से लेना होगा. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द से जल्द जांच हो. राक्षसी कृत्य करने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा हो, ये समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है: PM मोदी
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button