खेल

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के शेड्यूल में किया बदलाव, बदला वेन्यू

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के आगामी घरेलू सत्र 2024-25 के लिए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है. बता दें कि BCCI ने भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टी20 मैच के वेन्यू में बदलाव किया है. गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर 2024 को धर्मशाला में होना था. लेकिन अब वह ग्वालियर में होगा.

वेन्यू में बदलाव का कारण हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के ड्रेसिंग रूम में अपग्रेडेशन का काम चलना है. जिसके कारण यह फैसला लिया गया है. वहीं टेस्ट सीरीज की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

 

बता दें कि टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के बाद सितंबर में बांग्लादेश से दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज का आयोजन भारत में किया जाएगा. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा.

 

इसके बाद भारतीय टीम टी20 सीरीज खेलेगी

पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को ग्वालियर

दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली

तीसरा टी20 मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button