ताज़ा खबरें

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत देश इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत देश इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के अधिकांस इलाकों में मानसून की बारिश हो रही है। इसी क्रम में राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली व उससे सटे एनसीआर इलाके में भी रविवार सुबह झमझम बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादलों ने घेर रखा है।

राजधानी में शनिवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। दिल्ली में बारिश का यह सिलसिला आज भी जारी रहने वाला है। लगातार बारिश की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही और मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में भी मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। लगातार हुई बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली है। आज यूपी के पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावनाएं हैं। IMD के अनुसार, रविवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में भारी बारिश के आसार हैं।

उधर, बिहार में अब मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश पड़ रही है। वहीं आज भी 8 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अभी 2 दिनों तक जमकर बारिश होगी। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के 8 जिलों पूर्णिया, भोजपुर, गया, बक्सर, बांका, भागलपर , कैमूर और रोहतास में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आज देश के 23 राज्यों में बारिश होने की उम्मीद जाहिर की है। उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर आज आईएमडी भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद जाहिर की है। इन राज्यों में आज करीब 12 सेमी। बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button