ताज़ा खबरें

अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 2 जवान शहीद 3 घायल, फायरिंग में 2 नागरिक भी हुए घायल

अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़, 2 जवान शहीद 3 घायल, फायरिंग में 2 नागरिक भी हुए घायल

 

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में 10 अगस्त यानी शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए जबकि 3 घायल हैं, वहीं फायरिंग में 2 आम अंगरिक के भी घायल होने की खबर है। जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

ऑपरेशन जिले के कोकेरनाग टाउन में 10,000 फीट की ऊंचाई में चल रहा है। यहां घनी झाड़ियां हैं और बड़े-बड़े पत्थर भी हैं। यहीं आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों को आतंकवादियों के छिपे होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज की ज्वाइंट टीम सर्च ऑपरेशन में लग गई। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया। इलाके में दो से तीन आतंकी होने की आशंका है।

पिछले एक साल में कोकेरनाग में यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले सितंबर 2023 में कोकेरनाग जंगल में आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हुए थे।

शनिवार दोपहर करीब दो बजे जवानों ने आतंकियों को देखा और उन्हें ललकारा। इसपर आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका और फिर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें दो सैन्यकर्मी और पास ही घूम रहे दो ग्रामीण घायल हो गए। आतंकियों की फायरिंग के बीच ही जवानों ने घायल साथियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने का प्रयास किया। इस क्रम में चार और जवान गोली लगने से घायल हो गए।

गौरतलब है कि शुक्रवार, 9 अगस्त को पुलिस ने 4 आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे। इन्हें आखिरी बार कठुआ जिले के मल्हार, बानी और सोजधर के ढोक में देखा गया था। पुलिस ने आतंकियों की जानकारी देने वालों को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ये आतंकी कठुआ में हुए सेना के काफिले पर हमले में शामिल हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button