ताज़ा खबरें

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, IB ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को दी जान से मारने की धमकी, IB ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया पर जान से मरने की धमकी मिली है। जिसके बाद इस मामले शुक्रवार को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम सक्रिय हो गयी और उनकी टीम राजस्थान के डीग जिले पहुंच गयी। टीम ने यहाँ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर धमकी मिली थी।

राजस्थान का डीग जिला साइबर क्राइम के लिए पूरे देश में मशहूर है। यहां साइबर ठगी करने वाले कई गिरोह सक्रिय है। हालांकि बीते कुछ दिनों भरतपुर आईजी राहुल प्रकाश के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कई साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच शुक्रवार को पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने के मामले की जानकारी सामने आते ही सनसनी फैल गई

युवकों के नाम राहुल मेव और शाकिर मेव है। पुलिस के अनुसार ये दोनों युवक साइबर ठगी भी करते हैं। बता दें कि जिसके फोन से पीएम को धमकी दी गई थी, उस व्यक्ति ने फोन से राजस्थान के दहाना गांव में किसी अन्य व्यक्ति से भी संपर्क किया था। यह सूचना मिलने के बाद आईबी की टीम ने उस स्थान पर दबिश देकर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान आईबी के साथ पहाड़ी थाने की पुलिस टीम भी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button