खेलताज़ा खबरें

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी ने दी बधाई

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत और स्पेन के बीच खेले गए पुरुष हॉकी मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया है। भारत भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2 -1 से हराया है। यह मौजूदा पेरिस खेलों में भारत का कुल चौथा कांस्य पदक है। भारत से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए, जबकि स्पेन से मार्क मिरालेस ने इकलौता गोल किया। इससे पहले भारत ने 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी कांस्य पदक जीता था।

 

पहला क्वाटर गोल सहित रहा और दोनों टीमें 0-0 के साथ बराबरी पर रही। हालांकि दूसरे क्वाटर की शुरूआत की शुरूआत में स्पेन ने गोल दागकर बढ़त बना ली। हालांकि भारत ने दूसरे क्वाटर के अंत से पहले हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए स्कोर 1-1 कर दिया।

तीसरे क्वाटर की शुरूआत में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत ने एक बार फिर इसका पूरा फायदा उठाते हुए इसे गोल में बदला। इसी के साथ ही भारत ने तीसरे क्वारट में स्पेन पर 2-1 से बढ़त बना ली। भारत ने इस बढ़त को तीसरे क्वाटर के अंत तक कायम रखा और स्कोर 2-1 रहा। चौथा क्वाटर में भारत ने गोल तो नहीं किया लेकिन स्पेन को आखिरी तक गोल से रोके रखा और बढ़त को कायम रखते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।

लगातार दूसरी बार हॉकी में जीता मेडल 

बता दें कि ओलंपिक में यह भारत का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल है। यह दूसरी बार है जब भारत ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने साल 1968 और साल 1972 में भी लगातार हॉकी का ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “एक उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button