IND vs SL 1st ODI: श्रीलंका के खिलाफ टाई मुकाबले के बीच कप्तान रोहित ने रचा इतिहास

कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में नाटकीय ढंग से टाई पर समाप्त हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की मजबूत शुरुआत के बावजूद, भारत श्रीलंका की पहली पारी के 230 रनों की बराबरी ही कर सका.
कप्तान चरित असलांका और वानिंदु हसरंगा के नेतृत्व में श्रीलंका के स्पिनरों ने सजग गेंदबाजी की जिससे भारत का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया. असलांका ने अपनी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को लगातार गेंदों पर आउट करके टीम इंडिया की कमर तोड़ दी और जीत की दहलीज से खींच लिया. जब भारत को 14 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी, तब अर्शदीप का विकेट लेकर श्रीलंका ने इस मुकाबले को टाई कर दिया.
श्रीलंका (IND vs SL 1st ODI) के खिलाफ पहला वनडे मैच टाई रहा. पहले वनडे में रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली और 58 रन बनाने में सफल रहे, बता दें कि अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित (Rohit Sharma) बतौर ओपनर सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर रोहित ने डेविड वॉर्नर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. रोहित ने इंटरनेशनल क्रिेट में 15000 रन बतौर ओर 352वें पारी में पूरे किए हैं. वहीं, वॉर्नर ने ऐसा कमाल 361 पारी में किया था.
इसके अलावा रोहित ने कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का इयोन मोर्गन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा दिया है. उन्होंने 47 गेंदों पर 58 रन की पारी में तीन छक्के लगाए और रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. अनुभवी रोहित ने अपनी पारी में 7 चौके भी लगाए.
कप्तान के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्का
रोहित शर्मा 234
इयोन मॉर्गेन 233
धोनी 211
इसके अलावा रोहित बतौर ओपनर भारत की ओऱ से सबसे ज्यादा 50 प्लस का स्कोर बनाने के मामले में सचिन की बराबरी कर ली है. रोहित ने अबतक अपने करियर में 120 बार 50 प्लस का स्कोर खड़ा किया है वहीं, सचिन ने भी बतौर ओपनर 120 बार 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफलता हासिल की थी.





