Lucknow: बारिश के बीच युवती से बदसलूकी करने वालों पर हुई कार्रवाई, पुलिस अधिकारीयों पर भी घिरी गाज

Lucknow: बारिश के बीच युवती से बदसलूकी करने वालों पर हुई कार्रवाई, पुलिस अधिकारीयों पर भी घिरी गाज
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते बुधवार मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जहां बारिश के बीच राजधानी लखनऊ में कुछ हुड़दंगकरियों ने युवती के साथ बदसलूकी कर दी। अदब के शहर में यह बेअदबी देख सीएम योगी बेहद नाराज़ हुए। पहले तो उन हुड़दंगकारियों को सबक सीखने के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बाद में कई पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए गए हैं।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। शशांक सिंह को अपर पुलिस उपायुक्त/पुलिस उपायुक्त पूर्वी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। उन्होंने डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को पद से हटा दिया, जबकि एसएचओ और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं बीच सड़क बाइक सवार युवक और युवती से बदसलूकी करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर में छेड़खानी की धारा बढ़ा दी है।
दरअसल, कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद लखनऊ में बीते बुधवार जब मूसलाधार बारिश हुई। ऐसे में बारिश का लुफ्त उठाने कई युवकों ने सड़कों पर भीग कर आनंद लिया। राजधानी में हुई बारिश का आलम यह था कि यहाँ मात्र एक घंटे की बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया, यहाँ तक की बारिश से विधानसभा में भी पानी घुस गया। इस बीच लखनऊ के ताज होटल के पास और आंबेडकर पार्क के सामने वाली सड़क पर जलजमाव हो गया। इसी जलजमाव में कुछ हुड़दंगकारी युवक वहां जमा हो गए और वहाँ से गुजरने वाली गाड़ियों पर सवार लोगों पर जलजमाव हुए पानी को फेंक कर उन्हें परेशान करने लगे। इसी बीच जब एक बाइक सवार युवक अपनी महिला दोस्त के साथ यहां से गुजर रहा था तो यहां न केवल युवती पर गंदा पानी फेंका, बल्कि उसे बल्कि उसे अनुचित तरीके से छूने की भी कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
नीचे देखें वीडियो:-
#WATCH | A group of men under the Taj Hotel bridge in Lucknow surrounded a bike and started splashing water on a man and woman who were trying to cross the flooded road during the rain.#Lucknowrain pic.twitter.com/DgBvKeRfrk
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) August 1, 2024





