Delhi: आफत बनकर बरसे बदरा, नाले में डूबी माँ-बच्चे की जोड़ी, रेड अलर्ट जारी, 1 अगस्त को सभी स्कूल बंद
Delhi: आफत बनकर बरसे बदरा, नाले में डूबी माँ-बच्चे की जोड़ी, रेड अलर्ट जारी, 1 अगस्त को सभी स्कूल बंद
मानसून की बारिश इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली के लिए मुसीबत की बारिश बन कर बरस रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 01 अगस्त को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।
In light of very heavy rainfall today evening and forecast of heavy rainfall tomorrow, all schools – government and private – will remain closed tomorrow, 1st August
— Atishi (@AtishiAAP) July 31, 2024
बीते बुधवार शाम से देश की राजधानी दिल्ली में हुई बारिश ने तांडव मचा दिया है। चारों तरफ पानी ही पानी जमा हो गया। कई सड़कें और घर जलमग्न हो गए। दिल्ली में भारी बारिश के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाली कम से कम 10 फ्लाइट का मार्ग बदल दिया गया, जिसके कारण भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ‘रेड अलर्ट’ चेतावनी जारी की है।
आईएमडी ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो दिल्ली में सभी दिशाओं से बादल छा गए हैं, जिससे दिल्लीवासियों जरूरत न होने पर यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। आईएमडी ने अपने एक्स पर पोस्ट किया, “सभी चार क्षेत्रों से बादल दिल्ली में एकत्रित हो गए हैं। अगले दो घंटों में दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तीव्र से बहुत तीव्र बारिश (3-5 सेमी / घंटा) होने की संभावना है।”
नाले में डूबे महिला और उसका बच्चा





