ताज़ा खबरें

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- भारत में डर का माहौल है और…

नई दिल्ली: लोकसभा में बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में डर का माहौल है और यह डर हमारे देश के हर पहलू में व्याप्त है…” उन्होंने कहा म‍िन‍िस्‍ट्रर डर में है, क‍िसान डर में है, एक जवाब प्रपोज करता हूं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने आज बोलते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में डर का माहौल है, डरो मत डराओ मत. मैंने कहा था क‍ि डर का महौल है ह‍िंदुस्‍तान में, मेरे दोस्‍त मुस्‍कुरा रहे हैं लेक‍िन वह डर में हैं. बीजेपी में एक आदमी को हक है क‍ि वह प्रधानमंत्री बनने का सपना देख सके. म‍िन‍िस्‍ट्रर डर में है, क‍िसान डर में है, एक जवाब प्रपोज करता हूं. कुरुक्षेत्र में एक युवा अभ‍िन्‍यु को 6 लोगों ने चक्रव्‍यू में फंसा कर मारा था. चक्रव्‍यू में ह‍िंसा होती है, फंसा कर.

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को ‘चक्रव्यूह’ में फंसा कर मारा था…मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पता चला कि ‘चक्रव्यूह’ का दूसरा नाम होता है ‘पद्मव्यूह’- जिसका अर्थ है ‘कमल निर्माण’. ‘चक्रव्यूह’ कमल के फूल के आकार का है. 21वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है. इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं. अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है – युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वही किया जा रहा है…

 

आज भी ‘चक्रव्यूह’ के केंद्र में 6 लोग हैं…जैसे पहले 6 लोग कंट्रोल करते थे वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं -नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अंबानी और अडानी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के हस्तक्षेप के बाद राहुल गांधी ने कहा, “…अगर आप चाहते हैं तो मैं एनएसए, अंबानी और अडानी का नाम हटा देता हूं और सिर्फ 3 नाम लूंगा.”

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “आपने जो ‘चक्रव्यूह’ बनाया है इससे करोड़ों लोगों को नुकसान पहुंच रहा है. हम इस ‘चक्रव्यूह’ को तोड़ने जा रहे हैं. ऐसा करने का सबसे बड़ा तरीका जिससे आप सब डरते हैं वह जाति जनगणना है. जैसा कि मैंने कहा कि INDIA गठबंधन इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी पारित करेगा वैसे ही मैं कह रहा हूं कि इस सदन में जाति जनगणना हम पास करके आपको दिखाएंगे.”

 

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 99% युवा केंद्रीय बजट 2024 में पेश किए गए इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्र नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि आपने युवाओं के लिए क्या किया?

 

राहुल गांधी ने बजट भाषण में पेपर लीक मुद्दे का जिक्र न करने के लिए निर्मला सीतारमण पर हमला बोला. इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में देश में पेपर लीक के 70 मामले सामने आए हैं.

 

राहुल ने कहा कि केंद्रीय बजट बनाने वाले 20 अधिकारियों में से केवल दो अल्पसंख्यक या ओबीसी समुदाय से हैं. जब राहुल ने हलवा समारोह की तस्वीर दिखाने का इशारा किया तो स्पीकर ने अनुरोध अस्वीकार कर दिया. राहुल ने फिर तस्वीर के बारे में बताते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 2024 तैयार करने वाले 20 अधिकारियों में से केवल दो अल्पसंख्यक समुदाय से हैं. उन्होंने कहा कि वे तस्वीर में मौजूद भी नहीं हैं.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button