ताज़ा खबरें

आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ INS Brahmaputra, नाविक लापता

मुंबई: मुंबई पोतगाह में नौसेना के युद्धपोत ‘आईएनएस ब्रह्मपुत्र’ में आग लगने के बाद एक नाविक लापता है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र में 21 जुलाई की शाम उस समय आग लग गई थी, जब नौसेना के मुंबई स्थित पोतगाह में उसकी मरम्मत की जा रही थी. हालांकि सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया. हालांकि अब ये वॉरशिप एक तरफ झुक गया है. इस घटना के बाद से एक नाविक भी लापता है.

 

इस घटना के संबंध में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी अवगत कराया है. राजनाथ सिंह ने इस घटना में हुए नुकसान पर चर्चा की और लापता नाविक के सकुशल होने की प्रार्थना की.

नौसेना ने एक बयान में कहा, “जहाज के चालक दल द्वारा नेवल डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया गया था. इसके बाद, दोपहर में, जहाज का एक तरफ झुकना शुरू हो गया. सभी प्रयासों के बावजूद, जहाज को सीधी हालत में नहीं लाया जा सका.”

 

बता दें कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र कई बड़े सैन्य अभियानों का हिस्सा रहा है. जुलाई 2006 में ऑपरेशन सुकून के टास्क फोर्स में ब्रह्मपुत्र शामिल था. इसके अलावा जुलाई 2009 के दौरान, ब्रह्मपुत्र यूरोप में तैनाती पर भारतीय नौसेना टास्क फोर्स का हिस्सा था. इस टास्क फोर्स ने रॉयल नेवी और फ्रांसीसी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास में भाग लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button