ताज़ा खबरें

गोंडा रेल हादसे में बड़ा खुलासा, पटरी पर धीरे चलने की जारी हुई थी चेतावनी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर सेक्शन में गुरुवार को एक बड़े रेल हादसे की खबर सामने आयी है. यहाँ चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पांच बोग‍ियां पटरी से उतर गयी है. इस घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गयी वहीं 32 अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. वहीं इस हादसे को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक जिस ट्रैक पर हादसा हुआ है, उसका एक दिन पहले ही मरम्मत का काम पूरा हुआ था. इस वजह से इस ट्रैक पर चलने वाली सभी ट्रेनों को कॉशन नोटिस जारी किया गया था, जिसमें धीमी रफ्तार से गुजरने को कहा गया था.

 

वहीं गोरखपुर के डीआरओ पंकज सिंह ने बताया है कि डाउन लाइन रिस्टोरेशन का काम शुरू हो गया है. सभी 8 डिब्बों को ट्रैक से हटाकर खेत में रख दिया गया है. रिस्टोरेशन का कार्य तेज़ी से चल रहा है और लगभग 800 से ज़ादा कर्मी वहा पर लगे हुए है जो लगातार कार्य कर रहे है. 4 पोकलेन, 4 JCB, हायड्रा और भी ढेर सारी मशीनें मौके पर लगाई गई हैं, जो TRD का कार्य होता है उसका कार्य किया जा रहा है. अपलाइन को बहुत ही जल्द फिट डिक्लेअर करके नार्मल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन के साथ हुए हादसे के बाद से करीब 11 ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं वहीं  दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेन संख्या 5094 (गोंडा से गोरखपुर) और ट्रेन संख्या 5031 (गोरखपुर से गोंडा) को रद्द किया गया है.  बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हुआ. यहाँ चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. फिलहाल इस हादसे में करीब 3 लोगों की मौत की सूचना हैं, जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button