डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना के 2 जवान घायल, 3 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर: डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए. डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के 2 जवान घायल हो गए। डोडा के सरकारी अस्पताल में उन्हें शुरुआती उपचार दिया गया और अब उन्हें सेना के हेलिकॉप्टर से सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/7qjCTx9lw9
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) July 18, 2024
जम्मू-कश्मीर के डोडा में गुरुवार के तड़के सेना और आतंकवादियो के बीच 2 घंटे जमकर गोलीबारी के बाद कास्तीगढ़ के घने जंगलों में 3 आतंकियों को घेर लिया है. वहीं, मुठबेड़ में 2 जवान घायल हो गए हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सर्च एंड डिस्ट्राय ऑपरेशन (साडो) काफी तेज कर दिया है ताकि किसी भी तरह से आतंकी भाग ना सके.
डोडा हमले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने डोडा जिले के भलेसा गांव के का रहने वाला शौकत नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है और दूसरा आरोपी डोडा के ही शहरी इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ पर शौकत ने आतंकियों के मदद करने की बाद स्वीकार की. पुलिस ने बताया कि शौकत ने आतंकियों को मुठभेड़ से पहले अपने घर पर होटल जैसी सुविधा दी थी, तीन दिन तक उनको खाना और कपड़ा मुहैया कराया था.
गौरतलब है कि सोमवार को आतंकियों से मुठभेड़ में 4 जवानों के शहीद होने के बाद सेना ने बयान जारी किया था, ‘हमारे जवानों की शहादत जया नहीं जाएगी.’ वहीं अब सेना अपने वादे को पूरा करने में जुट गई है. सर्च अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आतंकियों को मदद करने वाले डोडा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है.





