खेल

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा T20 मुकाबला, मुकाबला जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी भारत

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 13 जुलाई को खेला जाएगा. पहले मुकाबले में मिली हार से सीख लेकर इंडिया ने लगातार अपने 2 मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. ऐसे में इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज जीतना चाहेगी, जबकि जिम्बाब्वे की निगाहें सीरीज में बराबरी करने पर होंगी.

 

इंडिया वर्सेस जिम्बाब्वे चौथा टी20 मैच भारतीय समय पर साढ़े 4 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा और मैच की पहली गेंद लोकल टाइम के अनुसार दोपहर 1 बजे फेंकी जाएगी. उस समय भारत में शाम के साढ़े चार बजे होंगे.

 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…

भारतः शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि बिश्नोई.

जिम्बाब्वेः ताडीवनाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, विस्ले मधेवेरे, जोनाथन कैंबेल, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे, तेंडाई चतारा, वेलिंगटन मसाकद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button