बेटा शहीद हो गया, बहु घर छोड़ चली गई, हमें क्या मिला- बोले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता

बेटा शहीद हो गया, बहु घर छोड़ चली गई, हमें क्या मिला- बोले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता
देवरिया के कैप्टन अंशुमान सिंह वो शख्स हैं, जो पिछले साल 19 जुलाई को सियाचिन में अपने साथियों को बचाते हुए शहीद हो गए थे। जिसके बाद हाल ही में उन्हें राष्ट्रपति ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। जिसे उनकी पत्नी स्मृति और मां मंजू सिंह ने ग्रहण किया। लेकिन, अब शहीद के माता-पिता का बयान आया है, जिसमें उन्होंने अपने दुख को व्यक्त किया है. शहीद कैप्टन अंशुमान के माता-पिता ने अपने बयान में कहा कि मेरा बेटा शहीद हो गया पर सब कुछ बहू लेकर चली गई।
ये शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता पिता है इन्होंने कहा मेरा बेटा शहीद हुआ, लेकिन हमें कुछ नही मिला ,सबकुछ लेकर बहू चली गई जबकि शादी को सिर्फ़ 5 महीने हुए थे।
इसमें अंशुमान सिंह की पत्नी की कोई गलती नही है ,लेकिन सरकार को माता पिता और पत्नी को बराबर पैसा देना चाहिए। pic.twitter.com/A85WT0lDcN
— Dhruv Tripathi (@Dhruv_tr108) July 11, 2024
शहीद अंशुमान सिंह के माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका बेटा शहीद हुआ लेकिन, उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने अपनी बहू स्मृति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सम्मान और अनुग्रह राशि दोनों बहू लेकर चली गई। उनका बेटा भी चला गया और बहू भी चली गई। शहीद के माता-पिता ने दावा किया कि उनकी बहू अब उन्हें छोड़ कर चली गई है और उन्होंने अपना एड्रेस भी चेंज करवा लिया है।
मीडिया से बातचीत में पिता ने कहा कि भले ही कीर्ति चक्र लेते हुए उनकी पत्नी (शहीद अंशुमान की मां )साथ में थी लेकिन अब हमारे बेटे के बक्से के ऊपर लगाने के लिए कुछ भी नहीं है. पिता ने कहा हमारे साथ जो हुआ वह किसी के साथ ना हो। फिलहाल शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के माता-पिता के इन आरोपों पर अभी तक पत्नी स्मृति की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि कैप्टन अंशुमान सिंह सियाचिन में पिछले साल 19 जुलाई शहीद हो थे, जिसके बाद उन्हें हाल ही में राष्ट्रपति ने हाल ही 5 जुलाई 2024 को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। ये सम्मान शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह और उनके मां मंजू देवी ने लिया। इसके बाद शहीद के माता-पिता ने बहु कीर्ति पर गंभीर आरोप लगाए।
बता दें कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा कि वह NOK (Next to kin) के निर्धारित मापदंड में बदलाव चाहते हैं. इसके लिए वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी अवगत करा चुके हैं. इसके अलावा दो दिन पहले उनकी राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान भी उन्होंने इसमें बदलाव की अपनी इच्छा जाहिर की है.





