खेलताज़ा खबरें

हार्दिक पंड्या बने टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 ऑलराउंडर

हार्दिक पंड्या बने टी20 वर्ल्ड कप में नंबर-1 ऑलराउंडर

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टी-20 वर्ल्ड कप में भारत जीत हासिल की है। इस दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विश्वकप 2024 के बाद जारी रैंकिंग जारी की है। इस दौरान भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर की नंबर 1 गद्दी पर कब्ज़ा किया है।आईसीसी की ओर से जारी की गई टी-20 में ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक पांड्या दो पायदान की छलांग के नंबर एक पर पहुंच गये हैं।

पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 8 मैचों में 144 रन बनाए, इस दौरान उनका एवरेज 48 का रहा। वहीं पंड्या ने इन 8 वर्ल्ड कप मैचों में 7.64 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट भी चटकाए।

टी-20 विश्वकप की रैंकिंग में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा भी 222 की रेटिंग के साथ हार्दिक के साथ पहले स्थान पर ही हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टायनिस एक स्थान की छलांग के साथ 211 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर आ गए हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वह 210 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं। बंगलादेश के शाकिब अल हसन 206 की रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान मोहम्मद नबी को चार पायदान नीचे खिसकने के साथ छठे स्थान पर आ गए हैं।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button