ताज़ा खबरें

नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, जानें कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी?

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को नए सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. वह इस पोस्ट पर जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे. रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘सरकार ने वर्तमान में उप सेना प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगले सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है.’

 

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सेना के सबसे सिनियर अफसर हैं. उनके बाद वरिष्ठता में दक्षिणी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह का नाम आता है. लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और लेफ्टिनेंट जनरल सिंह, दोनों एक ही बैच के अधिकारी है और दोनों 30 जून को रिटायर होने वाले थे.

 

नए आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी के बारे में कुछ अहम बातें
  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का जन्म 1 जुलाई 1964 को हुआ था. वह सैनिक स्कूल, रीवा के पूर्व छात्र हैं.
  • वह 15 दिसंबर 1984 को भारतीय सेना की 18-जम्मू कश्मीर राइफल्स में शामिल हुए थे.
  • उन्होंने फरवरी 2024 से उप सेनाध्यक्ष का पद संभाला था.
  • चीन सीमा के साथ-साथ पाकिस्तान की सीमा पर भी संचालन का बड़ा अनुभव है.
  • परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित हो चुके हैं.
  • इससे पहले उन्होंने फरवरी 2022-2024 तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में काम किया.

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी सैनिक स्कूल-रीवा, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं. उन्होंने प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से ग्रैजुएट की डिग्री हासिल की, फिर आर्मी वॉर कॉलेज में हाइयर कमान कोर्स और यूनाइटेड स्टेट आर्मी वॉर कॉलेज में नेशनल डिफेंस कॉलेज के कोर्स में भी भाग लिया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button