ताज़ा खबरें

भाजपा IT सेल हेड ‘अमित मालवीय’ पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस हुई हमलावर

भाजपा IT सेल हेड ‘अमित मालवीय’ पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कांग्रेस हुई हमलावर

 

भारतीय जनता पार्टी के आई टी सेल के हेड अमित मालवीय पर गंभीर आरोप लगे है। अमित मालवीय पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। यह आरोप संघ परिवार के नेता शांतनु सिन्हा ने लगाएं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमित मालवीय पर महिलाओं के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।  शांतनु बंगाल में भाजपा के पदाधिकारी राहुल सिन्हा के रिश्तेदार हैं।

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने आज (10 जून) एक प्रेस कांफ्रेंस की। सुप्रिया ने कहा- RSS सदस्य शांतनु सिन्हा नाम के एक व्यक्ति ने अमित पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शांतनु के मुताबिक, अमित महिलाओं को 5 स्टार होटल ले जाते हैं और उनका शोषण करते हैं।

 

भाजपा नेता राहुल सिन्हा के संबंधी RSS सदस्य शांतनु सिन्हा ने कहा है कि भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय घृणित गतिविधियों में लिप्त हैं। वह महिलाओं के यौन शोषण में लिप्त हैं। सिर्फ 5 सितारा होटलों में ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यालयों में भी। हम भाजपा से केवल यही चाहते हैं कि महिलाओं को न्याय मिले… हकीकत यह है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के 24 घंटे से भी कम समय में भाजपा के एक बहुत ही प्रमुख पदाधिकारी, इसके आईटी सेल के प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं… आज हम अमित मालवीय को उनके पद से तत्काल हटाने की मांग करते हैं। यह एक अत्यंत प्रभावशाली पद है। यह शक्तिशाली पद है और इसकी कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। कोई स्वतंत्र जांच नहीं हो सकती। जब तक उन्हें उनके पद से नहीं हटाया जाता, न्याय नहीं हो सकता।

उन्हों आगे कहा, ‘ इतने गंभीर आरोप के मद्देनजर कांग्रेस की मांग है कि निष्पक्ष जांच हो, सच सामने आए और तब तक अमित मालवीय को पद से हटाया जाए। राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले का स्वतः संज्ञान क्यों नहीं लेता है?

गौरतलब है कि भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी अमित मालवीय की कानूनी टीम ने 8 जून को RSS सदस्य शांतनु सिन्हा को कानूनी नोटिस भेजा। पत्र में लिखा है, “…आरोपों की प्रकृति बेहद आपत्तिजनक है, क्योंकि वे मेरे मुवक्किल द्वारा कथित तौर पर किए गए यौन दुराचार का झूठा आरोप लगाते हैं। यह मेरे मुवक्किल की गरिमा और प्रतिष्ठा के लिए घातक है, जो अपने पेशेवर प्रोफ़ाइल के आधार पर एक सार्वजनिक व्यक्ति हैं…”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button