ताज़ा खबरेंराजनीति

NDA की बैठक संपन्न, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लगी मुहर

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ होने के बाद अब राजधानी दिल्ली में बैठकों का दौर शुरू हो गया है. एनडीए की बैठक संपन्न हो गई है वहीं इस बैठक में नए प्रधानमंत्री के तौर पर पीएम मोदी के नाम पर मुहर लग चुकी है. दिल्ली में NDA नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव में NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना है. वहीं अब विपक्ष यानि इंडी गठबंधन की बैठक होने जा रही है.

बता दें कि चुनाव आयोग ने लोकसभा के सभी 543 निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिये हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 240 और कांग्रेस को 99 सीटों पर विजयी घोषित किया गया है. बुधवार को जारी किए गए अंतिम परिणाम के मुताबिक NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं.

 

चलिए एनडीए की बैठक में क्या कुछ रहा खास

  • पीएम आवास पर एनडीए की बैठक में गठबंधन के नेता के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर मुहर लग गई. सभी नेताओं ने बीजेपी का समर्थन किया.
  • दिल्ली में NDA नेताओं द्वारा पारित प्रस्ताव में NDA नेताओं ने सर्वसम्मति से नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना.
  • पीएम आवास पर एनडीए की बैठक खत्म, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाहर निकले.
  • पीएम नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ले सकते हैं: सूत्र
  • सूत्रों के अनुसार बैठक में बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही TDP नेता चंद्रबाबू नायडू भी शामिल हुए.
  • सीएम नीतीश कुमार ने एनडीए को अपना फुल सपोर्ट देते हुए कहा कि केंद्र में अविलंब सरकार का गठन होना चाहिए. नीतीश कुमार के इस ऐलान के बाद सारे राजनीतिक किंतु-परंतु पर विराम लग गया है.
Show More
Back to top button