ताज़ा खबरेंराजनीति

कांग्रेस अध्यक मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा 295+ सीटें जीतेगा इंडिया गठबंधन

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के बीच के INDIA गठबंधन यानि कांग्रेस अध्यक मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक बुलाई है. यह बैठक आज दोपहर  कांग्रेस अध्यक्ष के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित की गई है. बैठक के बाद खड़गे ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, कि इंडिया गठबंधन 295+ सीटें जीत रहा है. ये जनता का सर्वे है.

 

‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के बाद खड़गे ने अपने संबोधन में दावा करते हुए कहा, कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन के दलों के नेताओं ने आज अनौपचारिक रूप से बैठक कर मतगणना के दिन की तैयारियों का जायजा लिया. लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता बेहद सतर्क हैं.

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत बड़े नेता शामिल हुए. आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान, संजय सिंह और राघव चड्ढा इंडिया गठबंधन की बैठक में पहुंचे. सीपीएम से महासचिव सीताराम येचुरी भी बैठक में पहुंचे. जबकि नेशनल कांफ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button