अमेरिका में खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप, यहाँ देखें टीम इंडिया की स्क्वॉड और मैच शेड्यूल

अमेरिका में खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप, यहाँ देखें टीम इंडिया की स्क्वॉड और मैच शेड्यूल
आईपीएल के बाद क्रिकेट फैंस के लिए अब टी20 विश्व कप की शुरुआत हो चुकी हैं। अब अगले एक महीने तक T20 विश्व कप का उत्साह देखें को मिलेगा। पहली बार एक सीजन में 20 टीम भाग ले रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने भी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरान रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कप्तान के रूप में टीम करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे।
गौरतलब है कि इस बार टी-20 विश्व कप के पहले राउंड के लिए 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। सुपर-आठ को जीतने से पहले हर टीम चार-चार मैच खेलेगी। हर ग्रुप से दो टीमें सुपर-8 में आगे बढ़ेंगी जबकि निचली तीन टीमें बाहर हो जाएंगी। अब इन आठ टीम को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस में होगा।
भारत, पाकिस्तान, मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा 2 जून से शुरू होने वाले 20-टीम आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप के ग्रुप ए में शामिल हैं। टीमें एकल-राउंड रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी। ग्रुप ए के सभी मैच विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे, जबकि वेस्टइंडीज इस आयोजन की सह-मेजबानी करेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम T20 विश्व कप का सफ़र 5 जून 2024 को शुरू करेगी। जहां टीम का सामना आयरलैंड की टीम से साथ होगा यह मैच भारतीय समय के अनुसार, 5 जून शाम 8 बजे से शुरू होगा। अगर इस मैच के अमेरिकी टाइम की बात करें तो यह मैच अमेरिकी पूर्वी समय (US Eastern Time) के अनुसार 5 जून को सुबह 10:30AM EDT बजे खेला जायेगा।
भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का शेड्यूल
- 5 जून: भारत vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
- 9 जून: भारत vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
- 12 जून: USA vs भारत, न्यूयॉर्क – 08:00 PM IST (09:30 AM स्थानीय)
- 15 जून: भारत vs CAN, फ्लोरिडा – 08:00 PM IST (10:30 AM स्थानीय)
- 20 जून: न्यूजीलैंड vs भारत, बारबाडोस – 08:00 PM IST (स्थानीय समय 10:30 AM)
- 22 जून: भारत बनाम श्रीलंका, एंटीगुआ – 08:00 PM IST (स्थानीय समय 10:30 AM)
- 24 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, सेंट लूसिया – 08:00 PM IST (स्थानीय 10:30 AM)





