राजनीति

लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव के साथ करेंगे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया. कुछ ही देर में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से न सिर्फ मुलाकात कर चुनावी रणनीति तय करेंगे बल्कि उनके साथ पार्टी कार्यालय पर संयुक्त प्रेसवार्ता भी करेंगे. हाल ही में जेल से अंतरिम बेल पर बाहर आए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भाजपा और पीएम मोदी पर हमलावर हैं. ऐसे में वह संयुक्त प्रेसवार्ता में भी भाजपा पर निशाना साधेंगे. इस लोकसभा चुनाव में केजरीवाल पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं.

बता दें कि बुधवार को ही इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई है. जबकि 17 मई को अमेठी व रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button