खेलताज़ा खबरें

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान, जानें किसे मिली जगह

नई दिल्ली: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. केन विलियमसन की अगुवाही में कीवी टीम टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने की कोशिश करेगी. बता दें कि 1 मई तक सभी टीमों को अपने टीम का ऐलान करना है. ऐसे में न्यूजीलैंड ने सबसे पहले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है.

न्यूजीलैंड की वर्ल्ड कप टी-20 टीम में ग्लेन फिलिप्स को भी जगह मिली है. वहीं, ट्रेंट बोल्ट के अलावा , डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं.

 

न्यूजीलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप टीम (New Zealand Squad)

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी। ट्रैवलिंग रिजर्व: बेन सीयर्स

 

दरअसल, जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा. यह पहली बार है जब कोई बड़ा इवेंट अमेरिका में खेला जाने वाला है. बता दें कि कीवी टीम अबतक एक बार भी टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई है. वहीं इस साल कीवी इस खिताब को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button