खेल

DC vs MI: मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला, MI से हार का बदला लेना चाहेगी DC

DC vs MI: आईपीएल के 43वें मुकाबले में आज दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ हो रही है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां टॉस के दौरान मुंबई के कप्तान हार्दकि पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

 

आईपीएल के इस सीजन में अपने प्रदर्शन से लगातार जूझ रही पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज पंत की दिल्ली केपिटल्स से है. मुंबई आज अपनी जीत की लय को पकड़ने के लिए मैदान पर उतरेगी वहीं दिल्ली के लिए भी यह सत्र उतार चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन पिछले चार में से तीन मैचों में जीत के बाद टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया है.

 

बता दें कि दिल्ली ने अपने आखिरी मुकाबले में गुजरात टाइटंस को पटखनी दी थी. इस सीजन अब तक खेले 9 मैचों में से दिल्ली ने 4 में जीत का हासिल की है, जबकि पांच मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है.

वहीं, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में खेले 8 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है, तो 5 मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी है. यानी प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली और मुंबई दोनों के लिए ही इस मुकाबले में जीत काफी अहम होगी.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button