IPL 2024खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2024: दिल्ली और गुजरात की टीमें के बीच होगा भिड़ंत, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

आईपीएल 2024: दिल्ली और गुजरात की टीमें के बीच होगा भिड़ंत, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

 

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे से खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिलके हाथों में हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की जिम्मेदारी ऋषभ पंत के कंधों पर है।

गुजरात की टीम अपने पहले छह मैच में केवल तीन में ही जीत सकी है और छह अंक लेकर अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम छह मैचों में से सिर्फ दो मैच जीत पाई है और चार अंक लेकर अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर)/नूर अहमद, साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, ऋद्धिमान साहा/साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन [इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान]

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा [इम्पैक्ट सब: अभिषेक पोरेल]

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button