IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: CSK और KKR के बीच मुकाबला आज, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मैच

IPL 2024: CSK और KKR के बीच मुकाबला आज, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मैच

 

आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमों के बीच खेला आज यानी अप्रैल 08 को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

आईपीएल में चेन्नई का कोलकाता के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 18 जबकि कोलकाता को 10 मैचों में जीत मिली है। वहीं, एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स जीत की राह पर वापसी करने के लिए उतरेगी। उसे अपने पिछले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स की नजर जीत का चौका लगाने पर रहने वाली है। केकेआर ने इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है।

 

बता दें कि इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा/वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, डेरेल मिचेल, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे और मुकेश चौधरी/शार्दुल ठाकुर.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button