ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Pushpa 2 The Rule teaser: लंबे इंतजार के बीच रिलीज हुआ पुष्पा 2 का टीजर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Pushpa 2 The Rule teaser: फेंस के लंबे इंतजार के बीच आज अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 यानी पुष्पा द रूल का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में अल्लू अर्जुन का लुक देखने लायक है. लंबे इंतजार के बाद पुष्पा एक बार फिर बड़े पर्दे पर छाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन इस बार अवतार भी काफी अलग देखने को मिल रहा है. 1 मिनट 8 सेकेंड के पुष्पा 2 के इस टीजर ने फेंस का दिल जीत लिया है. अल्लू अर्जुन अपनी इस फिल्म में अब तक के सबसे अलग रोल में दिख रहे हैं, जिसे पर्दे पर देखना काफी दिलचस्प होगा.

 

बता दें कि पुष्पा 2 इस साल 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने जा रही है. इस बार भी फिल्म की डायरेक्शन का जिम्मा सुकुमार के हाथों में ही है. फिल्म में फाहद फासिल और रश्मिका मंदाना लीड रोल में होंगे.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button