ताज़ा खबरेंमनोरंजन

मुंबई के हुक्का पार्लर पर पुलिस की रेड, 13 लोगों समेत कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार

मुंबई. बिग बॉस एंव लॉकअप जैसे प्रसिद्ध रियलिटी शो के विजेता और मशहूर कॉमेडियन और मुनव्वर फारूकी को मुंबई पुलिस ने मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया. हालांकि पुलिस ने पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर छोड़ दिया है. दरअसल पुलिस ने यहां फोर्ट इलाके में एक हुक्का पार्लर पर छापा मारा था. इस रेड के दौरान पुलिस ने 14 लोगों को पकड़ा था, जिसमें मुनव्वर फारूकी भी शामिल था. हालांकि यह जमानती अपराध था, इसलिए पूछताछ के बाद मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर छोड़ दिया. मुंबई पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 

रेड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, “हमारी टीम ने हुक्का के नाम पर तंबाकू के इस्तेमाल होने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई के हुक्का बार पर छापा मारा, वहां से मिली हुईं चीजों की जांच के बाद हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए लोगों में मुनव्वर फारूकी भी शामिल था.”

 

मुंबई पुलिस की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, फोर्ट इलाके के हुक्का पार्लर में रेड के दौरान हिरासत में लिए गए बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी और 13 अन्य को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. उन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button