ताज़ा खबरें

उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 13 लोग घायल

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में करीब 19 लोग घायल हो गए. बता दें कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आज आग लग गई, जिसे बुझा लिया गया. लेकिन इस हादसे में पुजारी समेत 13 लोग घायल हुए हैं.

 

हादसे का कारण आरती के दौरान गुलाल उड़ाना बताया जा रहा है. भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाया जा रहा था जिसके कारण आग लग गई और यह हादसा हो गया. घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया. घटना में लोग मामूली रूप से झुलसे हैं. कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हैं.

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव से बात करके घटना की जानकारी ली है.अमित शाह ने X पर लिखा कि उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी से बात कर जानकारी ली. स्थानीय प्रशासन घायलों को सहायता व उपचार उपलब्ध करवा रहा है. मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button