ताज़ा खबरेंराजनीति

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कल, दोपहर 3 बजे होगी निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी कि कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा. चुनाव आयोग कल यानी शनिवार दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा जिसमें चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा. खुद चुनाव आयोग ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

 

चुनाव आयोग ने आधिकारिक हैंडल से पोस्ट कर कहा, ‘लोकसभा चुनाव 2024 और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी. इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.’

 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है. भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट भी जारी कर दी हैं. पिछली बार 2019 में आम चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुआ था और वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button