ताज़ा खबरेंराजनीति

मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद हरियाणा में सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इतना ही नहीं पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और इस्तीफा दे दिया है.

बताया जा रहा है कि नई सरकार का शपथ ग्रहण आज ही 1 बजे होगा. इससे पहले आज 12 बजे विधायक दल की बैठक होगी. इसमें अर्जुन मुंडा और तरुण चुग पर्यवेक्षक तौर पर मौजूद रहेंगे. इसी बैठक में नए सीएम के नाम का ऐलान होगा.  बता दें कि यह इस्तीफा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे समझौते को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के सत्तारूढ़ गठबंधन में विभाजन की अटकलों के बीच पूरे मंत्रिमंडल के साथ खट्टर का इस्तीफा आया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button