खेलताज़ा खबरें

IND vs ENG 5th Test: भारत ने धर्मशाला में दर्ज की जीत, इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हराकर 4-1 से जीती सीरीज

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की सिरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करली है. भारत ने धर्मशाला में इंग्लैंड को पारी और 64 रनों से हराया दिया है. इस जीत के साथ ही भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली है. धर्मशाला में चल रहा आखिरी टेस्ट मुकाबला कुलदीप और अश्विन की फिरकी के चलते महज तीसरे दिन ही समाप्त हो गया.

 

बता दें कि धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 477 रनों पर सिमटी थी. पहली पारी के चलते भारत ने इंग्लैंड पर 259 रनों की बढ़त बनाई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड दूसरी पारी में 195 रनों पर ऑल-आउट हुई और पारी और 64 रनों से मैच हार गई. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर अश्विन ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 84 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button