NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: यूपी में सीएम योगी द्वारा दिया गया यह बयान पुलिस पेपर लीक के मामले से नहीं है संबंधित, पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

फैक्ट चेक: यूपी में सीएम योगी द्वारा दिया गया यह बयान पुलिस पेपर लीक के मामले से नहीं है संबंधित, पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है, जहां वह एक मच से अपने भाषण के दौरान लीक हुए पेपर की परीक्षा से संबंधित एक बयान देते हुए नज़र आरहे हैं। वीडियो में सीएम योगी पेपर लीक करने वाले गिरोह को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रहे हैं और पेपर देने वाले छात्रों को बिना असुविधा हुए पेपर को दोबारा करवाने की बात बोल रहे हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में कथित पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सीएम योगी यह बात बोल रहे हैं।

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश में हाल ही में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की अफवाह फैली थी। जिसके पर यूपी पुलिस ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सफाई जारी करते हुए पेपर लीक होने की खबरों को अफवाह तथा भ्रामक बताया था। इसी के बाद सोशल मीडिया पर सीएम योगी का उक्त वीडियो वायरल हो रहा है।

चूंकि पुलिस भर्ती बोर्ड पहले ही पेपर लीक होने की बात को अफवाह बता चुका है। इसलिए सीएम योगी के इस वायरल वीडियो को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल आरम्भ की। इस दौरान हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें सीएम योगी का वायरल वीडियो आजतक की वेबसाइट पर मिला, जिसे नवंबर 28, 2021 को अपलोड किया गया था। यहां दी गयी जानकारी के मुताबिक सीएम योगी का यह वीडियो साल 2021 के दौरान का है। जब उत्तर प्रदेश में UPTET की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए थे।

 

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें NBT नवभारत टाइम्स की वेबसाइट के एक लेख में वायरल वीडियो मिला जिसे नवंबर 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। यहाँ भी जानकारी दी गयी है कि सीएम योगी का यह वीडियो उस दौरान का है जब साल 2021 के दौरान UPTET की परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।

पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2021 के दौरान का है, जब उत्तर प्रदेश में UPTET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button