ताज़ा खबरेंराजनीति

नीतीश सरकार ने जीता फ्लोर टेस्ट, 129 विधायकों का मिला समर्थन

बिहार:129 विधायकों के समर्थन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने फ्लोर टेस्ट जीत लिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपनी सरकार के शक्ति परीक्षण से पहले राज्य विधानसभा को संबोधित किया।

 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जब ये लोग(कांग्रेस और RJD) साथ थे तो हमने बाकि सब लोगों को एकजुट करने के लिए यहां पर बैठक भी की… मैंने इतने दिन मेहनत की और मैं सबको एकजुट कर रहा था लेकिन कुछ हुआ?… कांग्रेस पार्टी को डर लग रहा था।

 

NDA के फ्लोर टेस्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हम बार-बार कह रहे थे कि बाकि पार्टियों को एकजुट कीजिए… हमें बाद में पता चला कि इनके(तेजस्वी यादव) पिता भी उनके(कांग्रेस) साथ हैं तब मुझे पता चला कि कुछ होने वाला नहीं है और फिर मैं अपनी पुरानी जगह(NDA) पर आ गया जहां मैं बहुत पहले था…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button