कोलंबो: श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच अब द्वीप राष्ट्र में एक राजनीतिक संकट पैदा होता दिख रहा है. श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार को इस्तीफा दे दिया. जिसके बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने संसद में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों को मंत्री पद स्वीकार करने के लिए कहा है, लेकिन विपक्ष ने राजपक्षे के निमंत्रण को ‘दिखावे’ के रूप में खारिज कर दिया.
श्रीलंका संकट से जुड़ी मुख्य बातें
1. विपक्ष ने देश में भोजन, ईंधन और दवाओं की बढ़ती कमी के चलते राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग की.
2. लोगों के बढ़ते आक्रोश के बीच श्रीलंका के 26 कैबिनेट मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया.
3. सरकार के खिलाफ विरोध, आगजनी, राष्ट्रपति राजपक्षे के आवासा के बाहर प्रदर्शन के बाद श्रीलंका में 36 घंटे का राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू लागू है.
4. पर्यटन ही श्रीलंका के लिए अर्थव्यवस्था की पूंजी है, लेकिन कोविड महामारी के बाद से अर्थव्यवस्था में गिरावट ने श्रीलंका की कमर तोड़ दी.
5. श्रीलंका की हालत देख भारत ने एशियन क्लीयरेंस आर्बिट्रेशन के तहत श्रीलंका के $500 मिलियन ऋण के लिए पुनर्भुगतान समय सीमा भी बढ़ा दी है.
Back to top button