ताज़ा खबरेंभारत

48 छात्रों को ले जा रही अनियंत्रित बस दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत कई घायल

रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में रविवार शाम 48 छात्रों को ले जा रही एक बस के पलट जाने से करीब दो छात्रों की मौत हो गई. इसके साथ ही इस घटना में कई अन्य घायल हो गए.

 

घटना खोपोली थाना क्षेत्र की है जहां रविवार शाम 48 छात्रों को ले जा रही एक बस के पलट गई. रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, छात्र पिकनिक मनाकर चेंबूर लौट रहे थे कि तभी अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई.

 

घटना के बाद घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button