IPL2025

RCB vs PBKS: 18 साल का सूखा खत्म, RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का मेगा फाइनल  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें RCB ने अपना 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पंजाब के खिलाफ जीत दर्ज की. RCB ने IPL 2025 का फाइनल 6 रनों से जीत लिया.

RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब के सामने 191 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली. इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 24, रजत पाटीदार ने 26, लियाम ने 25 और जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सजल शुरुआत दी लेकिन धीरे-धीरे आरीसीबी के गेंदबाजों ने अपनी पकड़ मजबूत की और आरसीबी को विकेट दिलाए. आरसीबी की ओर से अनुभवी भुवनेश्वर कुमार और कुणाल पांड्या ने 2-2 महत्वपूर्ण विकेट लिए और पंजाब को घुटने पर ला दिया.

भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में सिर्फ आठ रन दिए और दो बड़े विकेट लिए. पहले नेहाल वढेरा 18 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए. फिर मार्कस स्टोइनिस ने आते ही छक्का जड़ा और अगली गेंद पर आउट हो गए.

 

तीन फाइनल हारने के बाद आखिरकार RCB बनी चैंपियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले तीन बार और फाइनल खेल चुकी है, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद फाइनल में चोक कर जाती थी. 2009 में डेक्कन चार्जर्स, 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स, 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद से फाइनल हारने के बाद आखिरकार 2025 में आरसीबी के खिलाड़ियों ने अपनी नब्ज पर काबू रखा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI

विराट कोहली, फिल सॉल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल और जोश हेजलवुड.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button