ताज़ा खबरेंभारत

15 अगस्त के लिए दिल्ली मेट्रो की एडवाइजरी, बस इन चार स्टेशनों का रखें विशेष ख्याल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के लिए अपनी एडवाइजरी में कहा कि केवल चार दिल्ली मेट्रो वॉयलेट लाइन स्टेशनों- लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ में कुछ ही प्रवेश द्वार और निकास द्वार खुले रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की शेष सेवाएं अप्रभावित रहेंगी.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किये गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “कार्यक्रम के समय तक वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ पर चुनिंदा गेटों से ही प्रवेश और निकास की अनुमति होगी. सुरक्षा कारणों से कुछ गेट बंद रहेंगे.”

बयान में कहा गया है कि मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सेवाएं 14 अगस्त (बुधवार) को सुबह 6 बजे से 15 अगस्त 2019 (गुरुवार) को दोपहर 2 बजे तक बंद कर दी जाएंगी.

लोगों की सुविधा के लिए लाल किला और जामा मस्जिद स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे और कार्यक्रम के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाएगी.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी की बात करें तो 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से 10 बजे तक कुछ रास्ते भी बंद रहेंगे. जिसमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, एस्प्लेनेड रोड, रिंग रोड (राजघाट से हनुमान सेतु) निशाद राज मार्ग शामिल हैं.

ALSO READ: अनुच्छेद 370 को हटाया जाना असंवैधानिक: प्रियंका गांधी

इसके साथ ही जिन लोगों को गाड़ियों में पार्किंग के स्टीकर नहीं होंगे वे 15 अगस्त को सुबह 4 बजे 10 बजे तक तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बहादुर शाह जफर मार्ग, सुभाष मार्ग जवाहर लाल नेहरू मार्ग और निजामुद्दीन ब्रिज से आईएसबीटी के ब्रिज को जोड़ने वाले रिंग रोड जाने से बचें.

जो लोग अपनी गाड़ियों से समारोह में हिस्सा लेने आएंगे उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था तीस हजारी मेट्रो स्टेशन, कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन, गोखले मार्केट में की गई है.

नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कोई यातायात प्रभाव नही पड़ेगा. केवल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आने जाने पर कुछ रास्ते बदले गए हैं. जिनमें रानी झांसी मार्ग, बर्फ खाना चौक से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचा जा सकता है.

कस्तूरबा गांधी अस्पताल पहुंचने के लिए अजमेरी गेट, हौजकाज़ी का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकता है.

कोई दिक्कत न हो इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 01125844444 जारी किया है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Sảnh Casino trực tuyến tại slot365 casino mang đến không gian sang trọng với các bàn chơi Baccarat, Roulette được truyền tải trực tiếp từ những sòng bạc đẳng cấp nhất thế giới. TONY05-04O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button