हैवानियत : राजस्थान में नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, दुष्कर्म के आरोप में भाई समेत 4 लोग गिरफ्तार
देश में दुष्कर्म के मामले आये दिन सामने आना अब एक आम बात तो हो गयी है लेकिन इन दुष्कर्म का स्तर और हैवानियत की सारी सीमा अब पार होती चली जा रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्थान से जहाँ पुलिस ने एक युवक को अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है।
दरअसल ये मामला है नागौर जिले का जहां हाल ही में अजमेर के एक अस्पताल में इस लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को बताया कि लड़की नाबालिग है।
ये भी पढ़े : कोरोना की वजह से नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र, जनवरी 2021 में होगा बजट सत्र का आयोजन
मासूम पर बीती प्रताड़ना सुन उड़ गए पुलिस वालों के होश।
इस बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद लड़की ने पुलिस के सामने जो कहानी बयां कि उसे जानकर पुलिस के भी होश उड़ गये। लड़की ने बताया कि उसके भाई और उसी के गांव के तीन अन्य लोगों ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया वो भी एक बार नहीं बल्कि महीनों तक।
भाई संग 3 आरोपी गिरफ्तार।
वैसे तो इस मामले में शुरू में लड़की के घरवालों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की। लेकिन बाद में सख्ती से पूछताछ में लड़की के परिजनों ने माना कि लड़की के साथ उसके भाई और गांव के कुछ लोगों ने कई बार दुष्कर्म किया। अब इस मामले में पुलिस ने लड़की के भाई और गांव के तीन लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।






hgh bodybuilding kaufen
References:
list.ly