Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: क्या हाल ही में मुकेश अंबानी ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से की मुलाकात? यहाँ जानें सच

0 571

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हाथ मिलाते हुए बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया वायरल हो रही है। तस्वीर के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि तस्वीर अभी कि है और बताया जा रहा है कि अंबानी राज्य के विभिन्न निवेश और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा करने के लिए पंजाब के सीएम से मिल रहे थे।

फेसबुक कैप्शन में लिखा है, “मुंबई में मुकेश अंबानी जी से मिलकर खुश हूं। पंजाब के लिए विभिन्न निवेश और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा करने की उम्मीद है – पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर।

ऐसा ही एक पोस्ट आप यहाँ देख सकते है।

फैक्ट चेक :

न्यूज़मोबाइल ने उक्त पोस्ट की जाँच की और पाया कि यह पुरानी और भ्रामक है।

ये भी पढ़े : फैक्ट चेक: ट्रैफिक जाम की यह तस्वीर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन की नहीं है; जानें सच

तस्वीर को Google Reverse Image Search के माध्यम से डालने पर, हमें वही तस्वीर 31 अक्टूबर, 2017 को मिली, जिसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद अपलोड किया था।

ओरिजिनल पोस्ट यानी मूल पोस्ट आप यहाँ देख सकते है।

ਮੁੰਬਈ ਵਿਚ ਸ਼੍ਰੀ ਮੁਕੇਸ਼ ਅੰਬਾਨੀ ਜੀ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਹੋਈ| ਪੰਜਾਬ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਨਿਵੇਸ਼ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਮੌਕਿਆਂ ਬਾਰੇ ਵਿਚਾਰ ਕੀਤਾ|…

Posted by Captain Amarinder Singh on Tuesday, 31 October 2017

इसके अलावा, हमें 31 अक्टूबर, 2017 को ट्विटर पर यही तस्वीर मिली, जिसमें दावा किया गया है कि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने पंजाब में मुकेश अंबानी से मुलाकात की और पंजाब के लिए विभिन्न निवेश और औद्योगिक विकास के अवसरों पर चर्चा की।

आगे और जांच करने पर, हमें 1 नवंबर, 2017 को जागरण द्वारा एक लेख भी मिला, जिसमें दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी मुंबई में मिले थे।

इसके अलावा, हमें हिंदुस्तान टाइम्स का एक अन्य लेख भी मिला जिसमें दावा किया गया था कि अक्टूबर 2017 में कैप्टन अमरिंदर सिंह अंबानी से मिले थे।

उपरोक्त जानकारी की मदद से हम ये दावा कर सकते है सोशल मीडिया पर ये वायरल तस्वीर भ्रामक और गलत है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 11 7127 9799 पर व्हाट्सएप करें।