ताज़ा खबरें

हैदराबाद रेप मामले में पुलिस ने की चौथे आरोपी के गिरफ्तारी की पुष्टि

हैदराबाद: तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में रविवार को चौथे आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की.

 

पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस द्वारा की गई चार गिरफ्तारियों में से तीन किशोर हैं. जुबली हिल्स के इंस्पेक्टर एस. राजशेखर ने कहा कि “पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है और अब कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.” मामले का पांचवां आरोपी अभी फरार है.

 

इससे पहले, तेलंगाना के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली ने आश्वासन दिया और वादा किया कि हैदराबाद सामूहिक बलात्कार मामले में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी, साथ ही यह भी बताया कि पुलिस बिना किसी दबाव के काम करती है और किसी भी अपराधी को नहीं बख्शती है.

 

मामले में कथित रूप से शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और 323 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 9 के तहत शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button